उत्तराखंड में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिेए यहां

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अप्रैल महीने के दौरान भी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिन जहां राज्य के कई मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई,

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा गुरुवार, 9 अप्रैल के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों में मौसम अभी भी खराब बना रहेगा।

 

मौसम विभाग के मुताबिक 9 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

वहीं टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जैसे अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।