उत्तराखंड में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें पूरी खबर

 
Heat Sun
 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  जहां एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार  31 दिसंबर को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्ख रहने की संभावना है। वहीं शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया  है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद में कोहरे शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

इसके बाद 4 जनवरी से मौसम फिर से खराब होने की संभावना है। लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह-शाम का कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है इससे ठिठुरन भरी ठंड लोगों को परेशान कर सकती है।