सेक्स के लिए ज्यादा पैसे मांगे तो कर दी महिला की हत्या

देहरादून के नेहरू कॉलोनी के चकशाह नगर मोहल्ले में स्थित रेलवे लाइन के किनारे 30 जून को झाडि़यों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश का राज पुलिस ने खोल दिया है। एसएसपी देहरादून सदानंद दाते ने बताया कि उस रात दो युवकों रजत और अजय के कहने पर महिला उनसे मिलने आई थी। दोनों युवक
 

देहरादून के नेहरू कॉलोनी के चकशाह नगर मोहल्ले में स्थित रेलवे लाइन के किनारे 30 जून को झाडि़यों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश का राज पुलिस ने खोल दिया है।
एसएसपी देहरादून सदानंद दाते ने बताया कि उस रात दो युवकों रजत और अजय के कहने पर महिला उनसे मिलने आई थी। दोनों युवक उक्त महिला के साथ शारिरिक संबंध बनाना चाहते थे। महिला ने रजामंदी के बाद इसके एवज में चार हजार रुपए की मांग की। मगर हत्यारोपी दो हजार पर अड़े हुए थे। जब महिला उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने गुस्से में आकर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वे महिला के शव को वहीं झाडि़यों के पास फेंककर चले गए।
पुलिस ने बताया कि महिला का दो बार तलाक हो चुका था। महिला अपने परिवार से अलग रह रही थी। महिला के परिजनों को बुलाकर उनसे भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।