उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।

17 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 सितंबर तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौर के बीच संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने जैसी परिस्थितियों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

मैदानी इलाकों में धूप ने बढ़ाई गर्मी

मौसम विभाग की सलाह

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।