उत्तराखंड के इन चार जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, रहें सावधान

 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है । मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है

 

 

 मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 27 अगस्त कोअगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कही कही भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

 



इसके अलावा 28-29 अगस्त को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है.