उत्तराखंड के इन 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, सावधान रहें

 
 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिली है। देहरादून मौसम विभाग ने 21 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार  उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 21 अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने के आसार भी हैं. मौसम विभाग ने  23 से 25 अगस्त के बीच भूस्खलन और बाढ़ के खतरे की भी आशंका जताई है. लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.