उत्तराखंड में फिर बिगडेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट
Oct 2, 2025, 12:38 IST
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून विदा हो गया लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कभी-कभी बारिश के दौर हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने आज देहरादून सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। ,
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 अक्व़ूबर कोउत्तराखंड राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है का येलो अलर्ट जारी किया है
वहीं टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश के दौर जारी रह सकता हैं।