उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट,रहें सतर्क
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश औऱ बादल मंडराने से राहत है। लेकिन मैदानी जिलों में दोपहर के समय चटक धूप खिलने की वजह से तापमान में भी वृद्धि हो रही है। लोगों के लिये घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
May 20, 2025, 12:35 IST

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश औऱ बादल मंडराने से राहत है। लेकिन मैदानी जिलों में दोपहर के समय चटक धूप खिलने की वजह से तापमान में भी वृद्धि हो रही है। लोगों के लिये घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मंगलवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। यहां कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।