उत्तराखंड के इन जिलों में आज तेज बारिश का येलो अलर्ट
Oct 3, 2025, 13:29 IST
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून विदा हो गया लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कभी-कभी बारिश के दौर हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.