उत्तराखंड के इन जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, रहें सतर्क 

उत्तराखंड में मानसून ने पूरा जोर पकड़ लिया है उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी जनपदों तक बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ रही है। 
 
Rain Breaking
 

  देहरादूनउत्तराखंड पोस्ट )  उत्तराखंड में मानसून ने पूरा जोर पकड़ लिया है उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी जनपदों तक बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ रही है। 

 

 मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 27 जून को राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है  मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून ,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों मे भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, नैनीताल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।