उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ने के आसार, इन जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को मौसम बदलने के संकेत हैं।
 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को मौसम बदलने के संकेत हैं।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई ऊंचाई वाले जिलों में तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। 19 मार्च तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।