ब्रेकिंग न्यूज - एक और चर्चित टीवी एक्टर की असमय मौत, जिम में वर्कआउट के दौरान पड़ा दिल का दौरा

टीवी इंडस्ट्री के एक और एक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अभिनेता सिद्धांत सूर्यवंशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है, वो 46 साल के थे। जिम में वर्कआउट के दौरान एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था। सिद्धार्थ जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े। एक्टर के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) टीवी इंडस्ट्री के एक और एक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अभिनेता सिद्धांत सूर्यवंशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है, वो 46 साल के थे। जिम में वर्कआउट के दौरान एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था। सिद्धार्थ जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े। एक्टर के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सिद्धांत टीवी के पॉपुलर एक्टर रहे हैं। इन दिनों वह 'दंगल चैनल' पर शो 'कंट्रोल रूम' में नजर आ रहे थे। इससे पहले एक्टर ने कई हिट शोज में काम किया था। सिद्धांत को 'कुसुम', 'रिश्तों में कट्टी बट्टी', 'ममता', 'जिद्दी दिल जैसे कई शो में देखा गया था। सिद्धांत 'सूफियाना इश्क मेरा' जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिद्धांत की फैमिली में उनके दो बच्चे हैं और एक पत्नी अलीशा राउत हैं। उन्होंने दो बार शादी की थी, पहली पत्नी से तलाक के बाद सिद्धांत ने सुपर मॉडल अलीशा से शादी कर ली थी। हाल में एक्टर ने अपना नाम आनंद वीर सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था।

आपको बता दें कि बीते दिनों टीवी सुपरहिट शो 'भाबी जी घर पर हैं' फेम 'मलखान' उर्फ अभिनेता दीपेश भान का भी दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के चलते असमय दुनिया को अलविदा कह गए थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">