मशहूर गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन, CM धामी ने जताया शोक

रविवार सुबह सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के अध्यक्ष और गीतकार, प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया। उनके परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि, “बेहद दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी मां सुषमा जोशी इस दुनिया में नहीं रहीं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार सुबह सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के अध्यक्ष और गीतकार, प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया। उनके परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि, “बेहद दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी मां सुषमा जोशी इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका निधन 24 अप्रैल की सुबह हो गया। उनका प्रकाश हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।” इसी के साथ जोशी परिवार ने सभी से उन्हें अपनी दुआओं में उन्हें याद रखने का आग्रह किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सुषमा जोशी का अंतिम संस्कार गुरुग्राम की राम बाग श्मशान भूमि में दोपहर 2-30 बजे हुआ। परिवार की ओर से जल्द ही प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके बारे में जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। प्रेस बयान में कहा गया है, “आपके विचार और प्रार्थना हमें इस कठिन समय में शक्ति और सांत्वना देंगे।”

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि प्रसून की मां सुषमा जोशी राजनीति विज्ञान की लेक्चरर थीं। उन्होंने तीन दशकों से भी ज्यादा समय तक ऑल इंडिया रेडियो के साथ काम किया था। इसके अलावा वह एक शास्त्रीय गायिका भी थीं। बॉलीवुड की कई हस्तियां और करीबी प्रसून और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए प्रसून जोशी की मां के निधन पर दुख जताया है। धामी ने लिखा- केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी की माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">