अब इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, मरने से पहले किया था फेसबुक लाइव

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक अनुपमा पाठक ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि मुंबई के दहिसर में स्थित घर में उनकी बॉडी फंदे पर लटकती पाई गई। 40 वर्षीय अभिनेत्री अपनी मौत से
 

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक अनुपमा पाठक ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है।

 

बताया जा रहा है कि मुंबई के दहिसर में स्थित घर में उनकी बॉडी फंदे पर लटकती पाई गई। 40 वर्षीय अभिनेत्री अपनी मौत से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं।

 

फेसबुक लाइव में अनुपमा ने कहा था कि किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में ये भी बताया कि किस तरह उन्हें धोखा दिया गया है। उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा था कि यदि आप किसी को अपनी समस्या बताते हैं कि आप जान देने के बारे में सोच रहे हैं तो, कोई भी आदमी चाहे वह कितना अच्छा दोस्त क्यों न हो, वह आपसे दूर रहने को कहेगा, ताकि आपके मरने के बाद वह मुसीबत में न पड़ जाए और साथ ही वह आपका दूसरों के सामने अनादर करेगा और मजाक उड़ाएगा इसलिए कभी भी अपनी समस्याओं को किसी के साथ साझा न करें और कभी किसी को अपना दोस्त न समझें।

 

 

अभिनेत्री ने कहा ऐसा व्यक्ति बनें जिस पर सब भरोसा करें लेकिन आप किसी पर न करो। मैंने यह अपने जीवन में सीखा है. लोग बहुत मतलबी होते हैं, उन्हें किसी की परवाह नहीं है।

 

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री अनुपमा बिहार के पूर्णिया जिले से हैं और काम करने के लिए वह मुंबई में रहती थीं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/