बालिका बधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा ने खुदकुशी की

मशहूर टीवी शो ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। समझा जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से अनबन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। प्रत्यूषा को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस राहुल, प्रत्यूषा के कुक
 

मशहूर टीवी शो ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। समझा जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से अनबन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। प्रत्यूषा को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषि‍त कर दिया। पुलिस राहुल, प्रत्यूषा के कुक और उनके कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रत्यूषा ने अंधेरी वेस्ट इलाके में अपने घर में ही शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीबी बताते हैं कि उनकी अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ कुछ समय से अनबन चल रही थी. खबरें यहां तक आई थीं कि दोनों कुछ समय में शादी करने वाले हैं। जबकि इसी बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था।

बताया जाता है कि प्रत्यूषा ने जब खुद को फांसी लगाई तो राहुल राज सिंह घर पर नहीं थे। शाम करीब 5 बजे जब वह घर पहुंचे तो प्रत्यूषा ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में जब वह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो प्रत्यूषा को फांसी से लटकता हुआ पाया। राहुल ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और फिर प्रत्यूषा को लेकर कोकीलाबेन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उसे रिवाइव करने की कोशिश की गई, लेकिन फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को प्रत्यूषा के घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैष प्रत्यूषा अंधेरी वेस्ट में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं और उनका परिवार मुंबई से बाहर रहता है। प्रत्यूषा झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थीं, उनकी राहुल से मुलाकात जमशेदपुर में ही एक पार्टी के दौरान हुई थी।