रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा, उनकी इस ड्रेस की खूब हो रही है चर्चा

89वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर उतरी प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने स्टाइल से सारी निगाहें अपनी तरफ कर लीं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर चुकी प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड और पीपल्स चॉइस अवॉर्ड में धमाकेदार
 

89वें ऑस्‍कर अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर उतरी प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने स्‍टाइल से सारी निगाहें अपनी तरफ कर लीं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर चुकी प्रियंका चोपड़ा गोल्‍डन ग्‍लोब्‍स अवॉर्ड और पीपल्‍स चॉइस अवॉर्ड में धमाकेदार एंट्री के बाद प्रियंका ऑस्‍कर अवॉर्ड के रेड कारपेट पर पहुंचीं। अमेरिका में प्रियंका लॉस एंजेलिस में चल रहे ऑस्‍कर अवॉर्ड में डिजाइनर सिल्‍वर राल्‍फ और रुसो की ड्रेस में यहां पहुंची। प्रियंका ने हमेशा की तरह यहां भी दोनों हाथ जोड़कर सभी को नमस्‍ते किया। प्रियंका ने यहां ज्‍यादा ज्‍वेलरी नहीं पहनीं और वह सिर्फ ईयरिंग और हाथों में हेंडकफ पहने दिखाई दीं।

#Oscars @ralphandrusso

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 26, 2017 at 7:50pm PST

गौरतलब कि यह दूसरी बार है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्‍कर के रेड कारपेट पर नजर आ रही हैं। पिछले साल हुए ऑस्‍कर समारोह में उन्‍होंने पहली बार शिरकत की थी। यहां उन्होंने अभिनेता लीव श्राइबर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए एकेडमी अवार्ड दिया था। उस समय उन्होंने लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया गया सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था। प्रियंका की यह ड्रेस गूगल पर ऑस्‍कर में 7वीं सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली ड्रेस बनी थी।