प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे ‘सेक्सी महिला’, दूसरे नंबर पर भारत की ही निया शर्मा

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है। लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन’ चुनाव में क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं। उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया
 

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है। लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन’ चुनाव में क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं।

उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है। अभिनेत्री ने इस ऑनलाइन चुनाव में उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है। मैं इसके लिए आभारी हूं और आगे इसको बनाए रखना महत्वपूर्ण है।’

‘ईस्टर्न आई’ के एंटरटेनमेंट एडिटर और ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन’ के संस्थापक असजाद नजीर ने चोपड़ा को सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल’ वाली महिला का मिश्रण बताया है।

भारत की छोटे पर्दे की स्टार निया शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। निया शर्मा ने कहा है कि अब वह चोपड़ा जैसी ऊंचाई तक पहुंचने का साहस कर सकती हैं। निया शर्मा ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’ के लिये जानी जाती है। वर्तमान में ज़ी टीवी के एक धारावाहिक ‘जमाई राजा’ में रोशनी का किरदार निभा रही हैं। निया दिल्ली की लड़की हैं और उन्होंने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)