मिडिल ईस्ट युद्ध में अबतक 8 भारतीयों की मौत, एक करोड़ भारतीयों पर संकट 

 
 

दिल्ली ( उत्तराखंड पोस्ट) : ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध का दूसरी महीना चल रहा है। इस दौरान युद्ध प्रभावित क्षेत्र में जंग की वजह से अबतक 8 भारतीयों की जान जा चुकी हैं। आखिरी भारतीय की जान रविवार को कुवैत में चली गई। कुवैत में एक डीसैलिनैशन प्लांट पर हुए हमले में एक भारतीय कामगार की मौत हो गई। कुवैत में मौजूद भारतीय दूतावास ने मृत भारतीय की ज्यादा जानकारी शेयर किए बिना एक्स पर इसकी जानकारी सोमवार को दी। 


भारतीय दूतावास कुवैत सरकार से संपर्क में 

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'कल कुवैत में एक डीसैलिनैशन फैसिलिटी पर हुए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर कुवैत स्थित भारतीय दूतावास गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। दूतावास हर संभव सहायता के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ करीबी समन्वय में जुटा है।' 

कुवैत के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिसिटी ने दी जानकारी 

कुवैत में एक भारतीय के साथ हुई घटना पर कुवैत के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिसिटी की ओर से भी बयान दिया गया है। इस बयान में कहा गया है- 

मिडिल ईस्ट में कहां-कहां हुई भारतीयों की मौत?

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी, 2026 को हमला शुरू किया। 
तब से लेकर अबतक आठ भारतीयों की मौत हो गई। खाड़ी देशों में मरने वाले भारतीयों की संख्या-
कुवैत- 1
सऊदी अरब- 1
संयुक्त अरब अमीरात-1
ओमान- 2
जहाजों पर हुए हमलों में- 3