गूगल मैप के कारण गलत घर पहुंची बरात, जब हुआ खुलासा तो उड़े सबसे होश

एक बारात गूगल मैप की वजह से गलत घर पहुंच गयी, हैरानी की बात ये है कि उस घर में भी लड़की की शादी होनी थी। लड़की के घर वालों को भनक तक नही लगी कि उनके घर गलत बारात आयी है और उन्होंने उनकी खूब आवभगत कर दी। इसके बाद जब मामले का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया।
 

 

इंडोनेशिया (उत्तराखंड पोस्ट) आजकल देखा जाता है कि लोग सफर के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करते है। इसके जरिए उन्हें रूट की सटीक जानकारी मिलती है। लेकिन कई बार मैप के चलते धोखे में रह जाते है। ऐसा ही कुछ एक बारात के साथ हुआ। एक बारात गूगल मैप की वजह से गलत घर पहुंच गयी, हैरानी की बात ये है कि उस घर में भी लड़की की शादी होनी थी। लड़की के घर वालों को भनक तक नही लगी कि उनके घर गलत बारात आयी है और उन्होंने उनकी खूब आवभगत कर दी। इसके बाद जब मामले का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया।

हैरान करने वाला ये मामला इंडोनेशिया का है। यहां बरात को मध्य जावा के पाकीज जिले के लॉसारी हेमलेट को जाना था। इसके लिए बरात ने गूगल मैप का सहारा लिया। शुरू में तो वे अपने गंतव्य की तरफ सही जा रहे थे, लेकिन बाद में इस टेक्नोलॉजी ने उन्हें पास के ही जेंगकोल हेमलेट में पहुंचा दिया। दरअसल यह दोनों एक ही गांव के दो इलाके हैं, इसलिए मैप भी इनमें अंतर नहीं बता पाया।

बरात पहुंचे देख लड़की के घरवालों ने खूब आवभगत की। उन्होंने लंबी यात्रा कर पहुंचे बरातियों को नाश्ता-पानी कराया। इस बीच बातचीत के दौरान दुल्हन के परिवार में किसी एक को गलती का एहसास हुआ। उसने जब पूछताछ शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती मान ली और बरात वहां से खुशी-खुशी विदा हो गई।

27 साल की दुल्हन उल्फा ने बताया कि बरात के पहुंचते ही मेरे परिवारवालों ने उपहार के साथ उनका स्वागत किया। तबतक उन्हें यह अहसास नहीं था कि यह गलत बरात है। जब मैंने उन लोगों को देखा तो हैरान रह गई, क्योंकि मैं उनमें से किसी को भी नहीं जानती थी। जिसके बाद मैंने अपने होने वाले शौहर को फोन लगाया। तो उन्होंने बताया कि वे अभी रास्ते में एक शौचालय की तलाश में रुके हुए हैं। जब दुल्हन ने यह जानकारी अपने परिवारीजनों को दी, तो वे भी हैरान रह गए। बरात में शामिल लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गूगल मैप के कारण वे गलत घर पहुंच गए। क्योंकि, उस रात इस गांव में दो बरात आने वाली थी। जिसके बाद दुल्हन उल्फा के परिवार के सदस्यों ने इस बरात को वापस उनके सही घर तक पहुंचाया।