केंद्रीय सुरक्षा बलों में खाली हैं 84 हजार पद, भर्ती के लिए सरकार जल्द उठाएगी कदम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के विभिन्न विंग में करीब 10 लाख स्वीकृत पदों में से 84 हजार पद खाली हैं। इन पदों पर बहाली के लिए सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाएगी। लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के विभिन्न विंग में करीब 10 लाख स्वीकृत पदों में से 84 हजार पद खाली हैं। इन पदों पर बहाली के लिए सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाएगी।

लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बताया गया कि रिटायरमेंट, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और शहादत के कारण वैकेंसी लगातार बढ़ती रही है। विभिन्न ग्रेडों के तहत औसतन 10 फीसदी पद हर साल रिक्त होते हैं और इन रिक्तियों को भरने के लिए एक सतत प्रक्रिया चलती रहती है। वर्तमान में 84,037 पद रिक्त हैं।

 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल  (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) और असम राइफल्स में ये वैकेंसी हैं। पिछली सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी राज्यसभा में यह जानकारी दी थी।

  • सीआरपीएफ: 22,980 रिक्तियां
  • बीएसएफ: 21,465 रिक्तियां
  • एसएसबी: 18,102 रिक्तियां
  • सीआईएसएफ: 10,415 रिक्तियां
  • आईटीबीपी: 6,643 रिक्तियां
  • असम राइफल्स: 4,432 रिक्तियां

बताया गया कि साल 2017 में कांस्टेबल (जीडी) के 57 हजार 268 पद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से भरे गए थे। भर्ती वर्ष 2018 में कांस्टेबल (जीडी) के 58,373 पदों के लिए भर्ती सूचना जारी कर कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली गई थी। इसी तरह सब—इंस्पेक्टर के 1,094 पदों के लिए एसएससी ने परिणाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा सहायक कमांडेंट पद के संबध में 466 रिक्तियों की सूचना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जारी कर दी है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost