उत्तराखंड से बड़ी खबर-  इस तारीख से होगी होमगार्ड की भर्ती, पूरी जानकारी यहां

उत्तराखंड में महिला होमगार्ड  में भर्ती की चाह रखने वाली  युवतियों के लिए खुखखबरी है। राज्य के विभिन्न जनपदों में 1 सितंबर से 320 महिलाओं ने वार्ड और 10 प्लाटून कमांडरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
 
home guard
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में महिला होमगार्ड में भर्ती की चाह रखने वाली  युवतियों के लिए खुखखबरी है। राज्य के विभिन्न जनपदों में 1 सितंबर से 320 महिलाओं ने वार्ड और 10 प्लाटून कमांडरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

 

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की गई थी। अब शासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी है।

उत्तराखंड के 10 जिलों में पहली बार होमगार्ड की महिला प्लाटून की भर्ती के बाद खोली जाएंगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भर्ती होगी जबकि दूसरे चरण में चंपावत पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भर्ती की जाएगी।