12वीं पास के लिए निकली है भर्तियां, 16 फरवरी से पहले करें आवेदन

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुरुषों एवं महिलाओं के लिए जेल वार्डर के पदों के लिए भर्तियां जारी की है। इस भर्ती में कुल 3600 पद भरें जाएंगे जिसमें से पुरुषों के लिए 3012 और महिलाओं के
 

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुरुषों एवं महिलाओं के लिए जेल वार्डर के पदों के लिए भर्तियां जारी की है। इस भर्ती में कुल 3600 पद भरें जाएंगे जिसमें से पुरुषों के लिए 3012 और महिलाओं के लिए 626 वैकेंसी और रिजर्व हॉर्समैन (पुरुष) के लिए 102 पद हैं। है।

भर्तियां उत्तर प्रदेश के कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में होने जा रहीं हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा।

इन पदों पर आप 16 फरवरी 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना जरुरी है या समान परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन रिजर्व श्रेणियों के युवा सरकारी विनिर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु की सीमा में छूट का फायदा उठा सकते हैं।

सबसे पहले उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज खुल जाएगा। इसके बाद होम पेज पर पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करके एक ऑप्शन दिया होगा। उस पर क्लिक करें। पंजीकरण पेज खुल जाएगा। यहां पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद रिक्रूटमेंट पेज का ऑप्शन आएगा। रिक्रूटमेंट पेज पर जाएं और लॉग-इन करें। यहां जाकर अपनी जानकारी अंकित करें।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/