उत्तराखंड में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का नया अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा की अनंतिम शुरुआत 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित है।
200 पदों पर होगी भर्ती
स्केलर के कुल 200 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

अनारक्षित: 105 पद

अनुसूचित जाति: 39 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग: 27 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 21 पद

अनुसूचित जनजाति: 8 पद
इसके अलावा नियमानुसार महिला, भूतपूर्व सैनिक, अनाथ, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
स्केलर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उत्तराखंड के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया | तारीख |

| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन पत्र में संशोधन | 26 से 27 अक्टूबर 2026 |
| शारीरिक दक्षता परीक्षा | 19 नवंबर 2026 से (अनंतिम) |

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
स्केलर पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। यह परीक्षा अर्हकारी प्रकृति की होगी।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए
महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शॉट पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी शारीरिक दक्षता गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा।
लिखित परीक्षा में 100 अंक के होंगे प्रश्न
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण में 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और यह वस्तुनिष्ठ एवं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नकारात्मक अंक व्यवस्था लागू होगी।
कितना है आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है:

सामान्य एवं उत्तराखंड ओबीसी: 300 रुपये

उत्तराखंड एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग: 150 रुपये

अनाथ अभ्यर्थी: कोई शुल्क नहीं
कहां करें आवेदन?
योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के दौरान उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन में दी गई पात्रता, आरक्षण, परीक्षा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।