उत्तराखंड | कर लो पूरी तैयारी, समूह-ग के 500 पदों पर निकलने वाली है भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मानचित्रकार-प्रारूपकार के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन आगामी दो से चार दिन के भीतर जारी हो सकता है। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। प्रदेश में समूह-ग के करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने विज्ञप्ति जारी होने जा रही है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मानचित्रकार-प्रारूपकार के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन आगामी दो से चार दिन के भीतर जारी हो सकता है। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इसी महीने के अंतिम सप्ताह में पर्यावरण पर्यवेक्षक-प्रयोगशाला सहायक के 434 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। इसकी भी तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि नवंबर में कनिष्ठ सहायक की भर्ती निकालने के बाद से अभी तक आयोग ने समूह-ग की कोई भर्ती नहीं निकाली है। 12 से ज्यादा भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) वर्तमान में शासन के पास लंबित हैं। इनमें मामूली संशोधन होने हैं, जिनके आगामी जून तक पूरे होने की संभावना जताई जा रही है। जो भर्तियां मई में निकाली जाएंगी, उनकी परीक्षा तिथि अभी तय नहीं है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">