क्या आप जानते हैं – ‘मोनाल’ है उत्तराखंड का राज्य पक्षी

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाला पक्षी मोनाल या हिमालयी मोनाल ‘लोफोफोरस इम्पीजेनस’ (Lophophorus Impejanus) अति सुन्दर और आकर्षक पक्षी है। यह ऊंचाई पर घने जंगलों में पाया जाता है। यह अकेले अथवा समूहों में रहता है।
नर का रंग नीला भूरा होता है एवं सिर पर तार जैसी कलगी होती है। मादा भूरे रंग की होती है। यह भोजन की खोज में पंजों से भूमि अथवा बर्फ खोदता हुआ दिखाई देता है। कंद, तने, फल-फूल के बीज तथा कीड़े-मकोड़े इसका भोजन है। मोनाल उन पक्षियों में है जिसके दर्शन विशिष्ट स्थानों पर भी कम संख्या में होते हैं। यह नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है। मोनाल को स्थानीया भाषा में ‘मन्याल’ व ‘मुनाल’ भी कहा जाता है।