मुंबई की हाजी अली दरगाह में इबादत के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिंगणापुर स्थित शनि देव मंदिर में पूजा करने की अनुमति मांग रही महिलाओं को लेकर उठा विवाद अभी शांति भी नहीं पड़ा है कि अब मुंबई के हाजी अली दरगाह में इबादत के लिए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश की मांग को
 

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिंगणापुर स्थित शनि देव मंदिर में पूजा करने की अनुमति मांग रही महिलाओं को लेकर उठा विवाद अभी शांति भी नहीं पड़ा है कि अब मुंबई के हाजी अली दरगाह में इबादत के लिए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश की मांग को लेकर भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन संगठन ने गुरुवार को वाघिनी महिला संगठन के साथ मिलकर मुंबई में प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि 2011 से इस हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। इसको लेकर महिलाओं ने बांबे हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की है।