यशपाल आर्य के पाला बदलने के बाद एक और कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, बढ़ी हलचल
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) चुनावी साल में भाजपा के यशपाल आर्य की पुत्र संजीव आर्य संग कांग्रेस में घर वापसी के बाद अब एक और कैबिनेट मंत्री के बयान से सियासी गर्मी बढ़ गई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का एक बार फिर चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। हरक सिंह रावत ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को बयान दिया को वो 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है जिसके चलते आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव मैं नहीं लडूंगा।
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने ये बयान दिया है बल्कि इससे पहले भी कई बार हरक सिंह रावत इस बात को कह चुके हैं कि वो 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
खबर है कि उनकी बहू अनुकृति गुसांई लैंसडाउन सीट से चुनाव के मैदान में उतर सकती है। उनकी बहू अपना एनजीओ संचालित करती हैं जिसमे महिलाओं से जुड़े कार्य जैसे महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण का काम किया जाता है। वो हमेशा सामाजिक कार्यों में एक्टिव रहती हैं।