आज हल्द्वानी दौरे पर आएंगे केजरीवाल, करने वाले है बड़ी घोषणा!

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी आ रहे है। आपको बता दें कि केजरीवाल का यह उत्तराखंड में तीसरा दौरा होगा। हल्द्वानी दौरे में केजरीवाल रोड शो करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट
) आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी आ रहे है। आपको बता दें कि केजरीवाल का यह उत्तराखंड में तीसरा दौरा होगा। हल्द्वानी दौरे में केजरीवाल रोड शो करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

माना जा रहा है कि कि केजरीवाल हल्द्वानी में प्रेस वार्ता कर चुनाव को लेकर कोई बड़ा वादा कर सकते हैं। अपने पहले दौरों के दौरान भी अरविंद केजरीवाल फ्री बिजली के मुद्दे पर घोषणा कर चुके हैं। उत्तराखंड की जनता के साथ-साथ आप कार्यकर्ता भी जनहित की किसी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि हल्द्वानी पहुंच कर अरविंद केजरीवाल प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद हल्द्वानी में होने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे, जो बरेली रोड मंगल पड़ाव से रामलीला मैदान हल्द्वानी तक होगी। इसमें अरविंद केजरीवाल के साथ आप के प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा हजारों आप कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।