चुनाव से पहले उत्तराखंड AAP में बगावत ! जानिए क्यों हुआ हंगामा ?

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी पर पुराने कार्यकर्ता और नेता उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। ऊधम सिंह नगर में हुए आम आदमी पार्टी के एक कार्यक्रम में पार्टी की एक पुरानी कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। 
 =
 


ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी पर पुराने कार्यकर्ता और नेता उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। ऊधम सिंह नगर में हुए आम आदमी पार्टी के एक कार्यक्रम में पार्टी की एक पुरानी कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। 

महिला कार्यकर्ता का आरोप है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी के चलते उसे मंच पर स्थान नहीं दिया गया। महिला कार्यकर्ता की माने तो पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दे रही है और बीजेपी और कांग्रेस से आ रहे लोगों को न सिर्फ तवज्जो दी जा रही है बल्कि पार्टी के कार्यक्रमों में मंच पर स्थान दिया जा रहा है। 

इस दौरान आम आदमी पार्टी की ये महिला कार्यकर्ता खफा नजर आई और उसने पार्टी नेताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। लोग पार्टी को लेकर तमाम सवाल उठा रहें हैं।

नीचे क्लिक कर देखिए वीडियो-