उत्तराखंड | बीजेपी को बहुत बड़ा झटका, यशपाल आर्य की हुई कांग्रेस में वापसी

चुनावी साल में उत्तराखंड से बहुत बड़ी ख़बर है। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए।
 
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)

बता दें कि कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि मंत्री यशपाल आर्य नाराज चल रहे थे। मुख्यमंत्री धामी भी पिछले दिनों उनके घर नाश्ते पर गए थे। इसके बाद से ही इस खबर को ज्यादा हवा मिल गयी। पिछले दिने भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार को पार्टी में शामिल किया था।

माना जा रहा है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे कुछ और बड़े नेता दल बदल सकते है। पार्टीयां भी लगातार ऐसे दावे कर रही है कि विपक्षी पार्टी के नेता उनके संपर्क में है। अब आगे कौन-कौन नेता दल बदल करता है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र के कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की सियासत में घमासान मच गया है।