उत्तराखंड | भाजपा को लगेगा बहुत बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल होंगे धामी के मंत्री!

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिल रही है। प्रदेश में एक बार फिर राजनीति का बाजार गर्म है। दरअसल, खबर है कि अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका देने जा रही है। खबरों के मुताबिक उत्तराखण्ड भाजपा में मौजूद कुछ बड़े नाम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिल रही है। प्रदेश में एक बार फिर राजनीति का बाजार गर्म है। दरअसल, खबर है कि अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका देने जा रही है। खबरों के मुताबिक उत्तराखण्ड भाजपा में मौजूद कुछ बड़े नाम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार आज 11 बजे उत्तराखंड सरकार में मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस है 11 बजे। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी भी पीसी में रहेंगे।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से विधायक यशपाल आर्य, हरक सिंह, उमेश शर्मा काऊ समेत कुछ भाजपा नेता पार्टी से नाराज चल रहे थे।