उत्तराखंड | विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 70 महिलाओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले संग़ठन कार्यों को और अधिक गति देने व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी 70 विधानसभाओं में महिला सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
 

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले महिला शक्ति को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले संग़ठन कार्यों को और अधिक गति देने व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी 70 विधानसभाओं में महिला सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

70 महिला सह प्रभारी नियुक्त करते हुए सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय जी के निर्देश पर सूची को अंतिम रूप दिया गया।

नीचे देखिए पूरी लिस्ट-