उत्तराखंड | CM धामी ने फूंका चुनावी बिगुल, मंच से किए बड़े ऐलान, दी कई सौगातें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पंच पीपल से पांच किमी बाईपास मोटर मार्ग बनाने और सतपुली व सयुंसी में झील बनाने की घोषणा भी की।
 
 

श्रीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पंच पीपल से पांच किमी बाईपास मोटर मार्ग बनाने और सतपुली व सयुंसी में झील बनाने की घोषणा भी की। धामी ने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी।

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीनगर अद्भुत भूमि है जिसका तेजी से विकास हो रहा है। धामी ने नगरपालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए अन्य कई घोषणाएं की।


 

धामी ने साथ ही कहा हमारी सरकार कोरी घोषणाएं नहीं करेगी। हर घोषणा का बजट आवंटन करने के साथ शासनादेश जारी होगा एवं निर्धारित समय के अंदर धरातल पर उतार कर उसे लोकार्पित किया जायेगा।

कांग्रेस पर वार करते हुए धामी ने कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने देश में सिर्फ तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। माननीय प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।