उत्तराखंड | चुनाव से पहले निष्कासित नेताओं की कांग्रेस में होगी वापसी, ये है तरीका

समिति पूरे प्रदेशभर में पूर्व में जिन कांग्रेस नेताओं/कार्यकताओं को किन्हीं कारणों से निष्कासित किया गया था, समिति उन्हें वापस कांग्रेस पार्टी में लाने हेतु विचार विमर्श कर 15दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष जी को सौंपेगी।
 

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उतराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीते दिनों एक चार सदस्यीय विचार विमर्श समिति का गठन किया था।

यह समिति पूरे प्रदेशभर में पूर्व में जिन कांग्रेस नेताओं/कार्यकताओं को किन्हीं कारणों से निष्कासित किया गया था, समिति उन्हें वापस कांग्रेस पार्टी में लाने हेतु विचार विमर्श कर 15दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष जी को सौंपेगी।

मंगलवार को कांग्रेस दफ्तर में समित के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह, सदस्य गोविंद सिंह बिष्ट, सदस्य शान्ति प्रसाद भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर चर्चा की।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदो में अपरिहार्य कारणों से निष्कासित ऐसे कांग्रेसजन जो बिना शर्त कांग्रेस में वापस आना चाहते है और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा रखते है, वे समिति द्वारा आहूत बैठकों जो कि गढ़वाल (देहरादून) ओर कुमाऊं (हल्द्वानी) में अलग अलग तिथियों पर शीघ्र ही आहूत की जाएंगी, इन बैठकों में समिति के समक्ष अपनी बात रखे या अपने अपने जनपदों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के माध्यम से समिति को आवेदन कर सकते है।