उत्तराखंड | विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा भू-कानून ! जानिए धामी ने क्या कहा ?

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भू-कानून का मुद्दा गरमाया हुआ है। लोग राज्य में सख्त भू-कानून की मांग कर रहे है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी कोशिश है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश में भू-कानून लागू किया जाए।

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

इस संबंध में गठित कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही सरकार इस पर निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून, उत्तराखंड के लोगों की मांग और क्षेत्रीय अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है। इस पर सरकार बेहद गंभीर है। इस संबंध में गठित कमेटी में विशेषज्ञों को रखा गया है।

धामी ने कहा कि वे गंभीरता से इससे जुड़े हर विषय का अध्ययन कर रहे हैं। जैसे ही कमेटी अपनी रिपोर्ट देती है सरकार तुरंत ही भू-कानून को लेकर निर्णय लेगी।