भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड को लूटा: आम आदमी पार्टी

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए आम आदमी पार्टी ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सत्ता के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त में लिप्त थी। उन्होंने कहा कि राज्य
 

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए आम आदमी पार्टी ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सत्ता के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त में लिप्त थी। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से कुर्सी के लिए बारी बारी से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने राज्य की जनता को लूटने का काम किया है। (पढ़ें- राष्ट्रपति शासन के बाद क्या हैं संभावनाएं ?)

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि राज्य की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से तंग आ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी हैं। उन्होंने जनता से भाजपा और कांग्रेस दोनों को सबक सिखाने के साथ ही आम आधम पार्टी को वोट देने की अपील भी की।(पढ़ें-उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब)