इस फैसले से 43 हजार रिटायर कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

विधानसभा चुनाव से पहले हरीश रावत सरकार ने रिटायर हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों को बढ़ी हुई पेंशन देने का फैसला दिया है। रविवार को हुई हरीश रावत कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। सरकार का ये फैसले एक जनवरी, 2006 से पहले से रिटायर हुए कर्मचारियों पर लागू होगा। 43 हजार रिटायर
 

विधानसभा चुनाव से पहले हरीश रावत सरकार ने रिटायर हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों को बढ़ी हुई पेंशन देने का फैसला दिया है।

रविवार को हुई हरीश रावत कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। सरकार का ये फैसले एक जनवरी, 2006 से पहले से रिटायर हुए कर्मचारियों पर लागू होगा।

43 हजार रिटायर कर्मचारियों को फायदा | उत्तराखंड में एक जनवरी, 2006 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की संख्या करीब 43 हजार है। 2006 के बाद रिटायर कर्मचारियों को बढ़ी हुई पेंशन पहले से दी जा रही है। जबकि पहले वालों को लाभ नहीं दिया जा रहा था। इसके खिलाफ कई राज्यों के रिटायर कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट गए थे। कोर्ट ने राज्य सरकारों को 2006 से पहले रिटायर कर्मचारियों को भी बढ़ी हुई पेंशन देने का आदेश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में राज्य सरकार ने भी केंद्र की तरह रिटायर कर्मचारियों को बढ़ी हुई पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन देने का नर्णिय लिया है। इस फैसले रिटायर कर्मचारियों को हर महीने 150 रुपए से लेकर 13,550 रुपए तक का फायदा होगा। कैबिनेट फैसले | उपनल और रिटायर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले