10 साल के बच्चे ने निगला LED बल्ब, डॉक्टरों ने ऐसे निकाला बाहर

फरीदाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) खेल-खेल में 10 साल के बच्चे ने छोटे खिलौने में इस्तेमाल होने वाला LED बल्ब निगल गया। वह सांस की नील व फेफड़े के बीच में फंस गया। डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मेहनत कर बिना ऑपरेशन कर बल्ब को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक यह खबर फरीदाबाद
 

फरीदाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) खेल-खेल में 10 साल के बच्चे ने छोटे खिलौने में इस्तेमाल होने वाला LED बल्ब निगल गया। वह सांस की नील व फेफड़े के बीच में फंस गया। डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मेहनत कर बिना ऑपरेशन कर बल्ब को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक यह खबर फरीदाबाद की है। यहां के सेक्टर 62 के आशियाना फ्लैट में रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले उनका भांजा अभिषेक (10) खेल रहा था। कुछ देर बाद उसने तेज खांसी, गले व छाती में दर्द की शिकायत की। इस पर खांसी की दवा दी, लेकिन आराम नहीं हुआ। बच्चे को इतनी परेशानी क्यों हो रही थी, यह बात समझ में नहीं आ रही थी। बच्चा भी कुछ नहीं बता पा रहा था।

इसके बाद उसे सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। वहां पर सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा मेहंदीरत्ता व उनकी टीम ने बच्चे की जांच की। एक्सरे करने पर पता चला कि सांस की नली व फेफड़े के पास कुछ चीज फंसी है। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या चीज है।

बता दें कि इस तरह की चीजों को बाहर निकलने के लिए आमतौर पर सर्जरी की जाती है। लेकिन बच्चे की उम्र कम होने की वजह से डॉक्टरों ने आधुनिक तरीका अपनाते हुए एक उपकरण मुंह के रास्ते अंदर डालकर  फेफड़े के पास फंसे हुए LED बल्ब हुई चीज को बाहर निकाली। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा खेलते समय इसे निगल गया होगा और वह पेट की नली में न जाकर सांस की नली के रास्ते फेफड़े तक पहुंच गया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost