बड़ा हादसा | ऑटो और बस में हुई जबरदस्त टक्कर, मौके पर 11 लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

चिकबल्लापुर (उत्तराखंड पोस्ट) कर्नाटक से एक बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां एक ऑटो और बस में भीषड़ टक्कर होने से 11 लोगों की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिकय यह घटना चिकबल्लापुर के चिंतामणि इलाके की है। हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए
 

चिकबल्लापुर (उत्तराखंड पोस्ट) कर्नाटक से एक बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां एक ऑटो और बस में भीषड़ टक्कर होने से 11 लोगों की जान चली गयी।

जानकारी के मुताबिकय यह घटना चिकबल्लापुर  के चिंतामणि इलाके की है। हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

वीडियो देखने के लिए Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost 

फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost