सुबह-सुबह अशुभ समाचार, बड़े सड़क हादसे में यहां 14 की गई जान, 21 घायल

हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चौक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते वक्त ये हादसा हुआ। मृतक देवरी गांव के बताए जा रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

डिंडौरी (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक बहुत बड़े सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अऩुसार डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक डिंडोरी के बड़झर गांव के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलट गई। कलेक्टर विकास मिश्रा ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे में 21 लोग घायल हैं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चौक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते वक्त ये हादसा हुआ। मृतक देवरी गांव के बताए जा रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने डिंडोरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">