जमीन के विवाद में महिला समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, कई घायल

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के बेगूसराय में मंगलवार देर शाम जमीनी विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के चमथा गोप टोल में दो पक्षों के बीच एक बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से
 

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के बेगूसराय में मंगलवार देर शाम जमीनी विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के चमथा गोप टोल में दो पक्षों के बीच एक बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की देर शाम फिर विवाद शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

इस घटना में गोली लगने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost