कोरोना काल में देश झेल रहा है जबरदस्त गर्मी की मार, यहां 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के बीच मंगलवार को उत्तराखंड में कई पहाड़ी इलाकों में आंधी तूफान के चलते काफी हद तक प्रदेशवासियं को गग्रमी से राहत तो मिली लेकिन देश में जबरदस्त गर्मी की मार पड़ रही है।
देश के अलग-अलग राज्यों में पारा 45 के पार रहा लेकिन राजस्थआन के चूरू में तो 50 डिग्री सेल्सियस तक पारा चला गया।
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है। तेज धूप, तपन और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। सोमवार को प्रदेश के सबसे गरम स्थान प्रयागराज और बांदा रहे जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा। कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पालम में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। सफदरगंज, लोधी रोड और आयानगर स्थित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री, 44 डिग्री और 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि अगले 2 दिन हरियाणा, पश्चिम, विदर्भ और राजस्थान को रेड अलर्ट दिया गया है। आगामी 2 दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में हल्की गिरावट होगी।
उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost