BCCI का का ऐतिहासिक ऐलान, अब महिलाओं को भी पुरुष क्रिकेटर्स के बराबर मिलेगी मैच फीस

BCCI ने गुरुवार को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के टॉस के दौरान ही एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने टीम इंडिया में लैंगिक असमानता को खत्म करते हुए दोनों ही कैटिगरी में मैच फीस बराबर कर दिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)
BCCI ने गुरुवार को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के टॉस के दौरान ही एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने टीम इंडिया में लैंगिक असमानता को खत्म करते हुए दोनों ही कैटिगरी में मैच फीस बराबर कर दिया है।

अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया और महिला टीम के प्लेयर्स को तीनों ही फॉर्मेट में बराबर मैच फीस मिलेगी। इसका ऐलान बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्विटर पर किया। उन्होंने ऐतिहासिक फैसले के बारे में लिखा- महिला कैटगिरी को उनके पुरुष टीम के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख), ODI (6 लाख), T20I (3 लाख) मिलेगा। वेतन इक्विटी हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।

इसके साथ ही BCCI ने वर्ल्ड क्रिकेट टीम को बड़ा मेसेज दिया है। वह महिला और पुरुष क्रिकेटरों को बराबर मैच फीस देने वाला दूसरा बोर्ड बन गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इसी वर्ष जुलाई में यह ऐतिहासिक फैसला किया था। उसके बाद उम्मीद थी कि दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड भी इसे अपनाएंगे। BCCI के इस फैसले से अब महिला क्रिकेट को तेजी से बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्रिकेट में चले आ रहे पुरुषों के वर्चस्व का भी खात्मा होगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">