SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खुशख़बरी, अब मिलेगा ये बड़ा फायदा

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब कई बैंकों ने लोन की ब्‍याज दरों में इजाफा किया है। वहीं कुछ बैंकों ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्‍याज में भी बढ़ोतरी की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब कई बैंकों ने लोन की ब्‍याज दरों में इजाफा किया है। वहीं कुछ बैंकों ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्‍याज में भी बढ़ोतरी की है।

देश के सबसे बड़े बैंक, स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी बल्‍क फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों को बढ़ा दिया है। ब्‍याज दरों में 40 से 90 बेसिस प्‍वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई दरें आज 10 मई से लागू हो गई हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

SBI की वेबसाइट के अनुसार 2 करोड़ या इससे ऊपर की 3 से पांच और 5 से 10 साल की अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों में 90 बेसिस प्‍वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। अब 4.50 फीसदी की वार्षिक दर से ब्‍याज मिलेगा जबकि पहले यह दर 3.60 फीसदी थी। इसी तरह 2-3 साल की अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों को भी 3.60 फीसदी वार्षिक से बढ़ाकर 4.25 फीसदी कर दिया गया है। इस तरह ऐसी एफडी जो 1 से 2 साल में मेच्‍चोर होगी उस पर अब एसबीआई 4 फीसदी वार्षिक दर से ब्‍याज देगा। पहले 3.60 फीसदी की दर से ब्‍याज दिया जाता था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

SBI अब 46-179 दिन और 180-210 दिन की अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी की वार्षिक दर से ब्‍याज देगा। 211 दिन से एक साल से कम अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर बैंक अब 3.75 फीसदी ब्‍याज देगा। नई ब्‍याज दरें नई फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट और मेच्‍चोर होने पर रिन्‍यू कराई जाने वाली एफडी पर लागू होंगी।