जल्द निपटा लें अपने ज़रूरी काम, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको बैंक के जरुरी काम करने हैं तो देर मत करिए क्योंकि मई की शुरुआत में ही बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे।आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार मई में शुरुआत के चार द‍िन लगातार बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आपको बैंक के जरुरी काम करने हैं तो देर मत करिए क्योंकि मई की शुरुआत में ही बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे।आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार मई में शुरुआत के चार द‍िन लगातार बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 

आरबीआई की तरफ जारी कलेंडर के अनुसार एक मई को मई दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, इस दिन रव‍िवार होने के साथ महाराष्ट्र दिवस भी है. इसके अलावा कई राज्यों में 2 मई को परशुराम जयंती का अवकाश रहेगा. तीन और चार मई को ईद-उल-फ‍ितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) को लेकर अवकाश रहेगा. ईद की छुट्टी राज्‍यों के ह‍िसाब से अलग-अलग हो सकती है.

 

मई में 13 द‍िन बंद रहेंगे बैंक

मई महीने में अलग-अलग जोन में कुल 31 दिनों में से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन दिनों ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि वे लिस्ट देशभर के राज्यों में अलग-अलग में मनाए जाने वाले त्योहार और राज्यों के हिसाब से तैयार होती है।

 

मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट -

1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस. पूरे देश में बैंक बंद. इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी.

2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती – कई राज्‍यों में छुट्टी

3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)

4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)

9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा

14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा

24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम

28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

मई 2022 में वीकेंड बैंक अवकाश की सूची-

1 मई 2022 : रविवार

8 मई 2022 : रविवार

15 मई 2022 : रविवार

22 मई 2022 : रविवार

29 मई 2022 : रविवार