शादी के दिन उठी दूल्हे की अर्थी, घर में मचा कोहराम, फिर भी हुई दुल्हन की शादी

शादी के दिन दूल्हे के साथ भयावह हादसा हो गया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिस दिन युवक की बारात जानी उस दन उसकी अर्थी उठी। हादसे के बाद घर पर कोहराम मच गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मैनपुरी (उत्तराखंड पोस्ट) शादी के दिन दूल्हे के साथ भयावह हादसा हो गया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिस दिन युवक की बारात जानी उस दन उसकी अर्थी उठी। हादसे के बाद घर पर कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। यह घटना मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मान गांव में हुई। इस गांव से 20 अप्रैल को प्रमोद यादव के बेटे अनुराग यादव की बारात जानी थी. बारात की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं थीं। परिवार और रिश्तेदार तैयारियों में लगे थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बुधवार दोपहर के समय अनुराग अपने भाई अनुज और रिश्तेदार के साथ हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था। लोहे का पाइप बाहर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक अनुराग की बुधवार को गांव मधुपुरी बारात जानी थी।

उधर दूल्हे की मौत की खबर मिलने से दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने आनन फानन में दूसरे दूल्हे की तलाश शुरू की और मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद युवती की तय समय में शादी हो गई। रात में ही शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं और सुबह होते ही दुल्हन की ससुराल के लिए विदाई कर दी गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">