केबल ब्रिज टूटने से बहुत बड़ा हादसा, सैंकड़ों लोग नदी में गिरे

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए> लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मोरबी (उत्तराखंड पोस्ट) गुजरात के मोरबी में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए> लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पुल टूटने से नदी में कितने लोग गिरे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

तस्वीरों में नजर आ रहा है कि ब्रिज टूटने के बाद कई लोग बीच में भी फंस गए हैं, जो टूटे हुए ब्रिज को पकड़कर किसी तरह बचने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि केबल ब्रिज काफी पुराना है और महज 5 दिन पहले ही इसे रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था। रिनोवेशन के बाद भी इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">