भारतीय क्रिकेटर के साथ पूर्व मैनेजर ने ही कर दी धोखाधड़ी, खाते से उड़ा दिए लाखों रुपये

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव से जुड़ी बड़ी खबर मिली है। भारत का ये खिलाड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गया हैं। नागपुर के कोराडी में उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, उनके साथ करीब 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उमेश यादव की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नागपुर (उत्तराखंड पोस्ट) टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव से जुड़ी बड़ी खबर मिली है। भारत का ये खिलाड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गया हैं। नागपुर के कोराडी में उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, उनके साथ करीब 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उमेश यादव की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है। शैलेश के पास उमेश यादव की इनकम, बैंक डिटेल्स और अन्य सभी मामलों की जिम्मेदारी थी। हालांकि, उमेश यादव का आरोप है कि उन्होंने उनसे पैसा लेकर कोई काम नहीं किया। जिस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है, वह संपत्ति से जुड़ा हुआ है। उमेश यादव ने एक संपत्ति खरीदने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अपने अकाउंट में 44 लाख रुपये जमा करवाए। लेकिन शैलेश ठाकरे ने यह पैसे निकाल लिए और अपने नाम से ही संपत्ति खरीद ली। उमेश यदव को यह पैसे वापस नहीं मिले।

जब भारतीय क्रिकेटर ने अपने पैसे वापस मांगे तो शैलेश ठाकरे फरार हो गया। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। नागपुर शहर के कोराडी में पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">