पिटबुल का 10 साल के बच्चे पर हमला, फाड़ा पूरा चेहरा, लगाने पड़े 100 से ज्यादा टांके

कुत्ते का हमला कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बच्चे के चेहरे पर कुल सौ टांके लगे हैं। घटना गाजियाबाद के संजय नगर की है। यहां एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने पार्क में खेलते एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसके गाल को बुरी तरीके से फाड़ दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में पिटबुल डॉग ब्रीड के हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है, यहां पर इस कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसका पूरा चेहरा फाड़ दिया।

कुत्ते का हमला कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बच्चे के चेहरे पर कुल सौ टांके लगे हैं। घटना गाजियाबाद के संजय नगर की है। यहां एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने पार्क में खेलते एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसके गाल को बुरी तरीके से फाड़ दिया। काफी देर तक वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को बुरी तरीके से नोच दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फिलहाल अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गयी है। बच्चे की उम्र लगभग 10 साल की है। परिवार का आरोप है की जब कुत्ता इतना खतरनाक है तो उसे घर की किशोरी को लेकर क्यों घूमने भेज दिया गया। इस मामले में फिलहाल गाजियाबाद नगर निगम ने कुत्ते के मालिक को एक नोटिस देते हुए 5000 का जुर्माना लगाया है कि उन्होंने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में नहीं कराया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">