बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सेना के तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान सेना के तीन जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। तीनों जवान के शहीद होने की खबर है।
 
 

श्रीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान सेना के तीन जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। तीनों जवान के शहीद होने की खबर है।

 

बताया जा रहा है कि सेना के तीनों जवान 56 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। तीनों जवान माच्छिल सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक हुए हिमस्खलन से तीनों दब गए तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया गया है।

 

दरअसल, 12 जावा का एक लिंक पेट्रोल है जो नियंत्रण रेखा से एक या 2 किमी पहले पहुंचकर आगे की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह 2:30 बजे हिमस्खलन हुआ और सेना की टुकड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। एक जवान की मौत हाइपोथर्मिया से हो गई और अन्य दो जवानों को हिमस्खलन के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। शहीद जवानों में गनर सौविक हजरा (22), लांस नायक मुकेश कुमार (22) व नायक गायकवाड मनोज लक्ष्मण राव (45) शामिल हैं।